महोबा। शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी मोहन पटेल (20) बाइक से किसी कार्य से बाजार जा रहा था। तभी बाइक अचानक गड्ढे में चली जाने से अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे युवक घायल हो गया।
इसी तरह न्यू महोबा सिटी निवासी मोहित (10), प्रकाश बम्हौरी छतरपुर निवासी प्रभा (45) व कुरौराडांग निवासी दयारानी (85) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)