महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किशोरी समेत आठ लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
कोतवाली क्षेत्र के रैपुराखुर्द गांव निवासी संतराम (30) बाइक से किसी कार्य से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में आए अन्ना जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक फिसलने से युवक घायल हो गया। वहीं, कोतवाली चरखारी के सूपा गांव निवासी जयबाई (45) व गिरिजा (40) गुरुवार को शौचक्रिया के लिए गांव के बाहर जा रही थी। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गईं।
जिन्हें राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी तरह कस्बा कबरई के किदवईनगर निवासी प्रवेश (21), सूपा निवासी शिवानी (11), सुभाषनगर निवासी चंदन (101) और इमिलियाडांग निवासी रविंद्र (32) व हृदेश (26) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है।