फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बोलेरो की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारा (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर भरवारा गांव के पास बेकाबू बोलेरो ने खेत से लौट रहे किसान को कुचल दिया। झांसी में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एक अन्य दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

भरवारा गांव निवासी धर्मराज राजपूत (40) बुधवार को खेत की सिंचाई करने गया था। देरशाम पैदल लौटते समय हाईवे में पनवाड़ी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। धर्मराज गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज झांसी ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी राजकुमारी व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
कोतवाली कुलपहाड़ लाडपुर गांव निवासी भानु प्रताप पुत्री प्रीति व कल्पना के साथ बाइक से महोबा आ रहा था। हाईवे पास गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें