श्रीनगर (महोबा)। मवई गांव में दो सौ वर्ष पुराने दुर्गा मंदिर से बुधवार की रात तीन कुंतल वजन की प्राचीन भैंसासुर की मूर्ति चोरी हो गई। प्रधान के प्रतिनिधि पुष्पराज सिंह ने इसकी सूचना श्रीनगर थाने में दी है।
मवई में प्राचीन दुर्गा देवी मंदिर के पास तीन कुंतल वजन की भैंसासुर की मूर्ति स्थापित थी। बुधवार की रात चोर मंदिर का गेट तोड़कर भैंसासुर की मूर्ति चोरी कर ले गए। सुबह गांव के लोग मंदिर में पहुंचे तो मूर्ति गायब थी। इसकी सूचना प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। उधर, प्रधान प्रतिनिधि ने चार पहिया वाहन से मूर्ति ले जाने की आशंका जताई है। उधर, थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।