पनवाड़ी (महोबा)। कस्बे में आवारा सांड़ के आतंक से लोग परेशान हैं। शनिवार को कस्बा पनवाड़ी निवासी प्रीतम खेत से घर लौट रहा था। तभी सांड़ ने हमला कर दिया।
इससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह सांड़ ने कस्बे के ही पिंटू, सरजू, रमेश व घनश्याम पर हमला कर घायल कर दिया। सूचना के बाद भी गांव में अधिकारी व कर्मचारी के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में सांड़ की दहशत है।