फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपरामाफ गोशाला में ठंड व भूख से तड़पकर एक दर्जन गोवंश की मौत

विज्ञापन
मृत गोवंशों को देखते एडीओ पंचायत, मांस नोंचते कुत्ते। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुटा है। ऐसे में गोशालाओं की अनदेखी से मवेशियों की मौत हो रही है। श्रीनगर के पिपरामाफ गोशाला में 24 घंटे में ठंड और भूख से 10 मवेशियों की मौत हो गई। तीन दिन में 20 से अधिक मवेशी मरने की जानकारी ग्रामीणों ने दी है। सहायक विकास अधिकारी ने छह मवेशियों की मौत होेने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन

कबरई विकासखंड के ग्राम पंचायत पिपरामाफ में बनी गोशाला में मवेशियों के खानपान व ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं है। ग्रामीणों ने तहसीलदार बालकृष्ण सिंह को बताया कि अव्यवस्थाओं के चलते मवेशियों की मौत हो रही है। तीन दिन में 20 से अधिक मवेशी मरे हैं। उनके शवों को उर्मिल बांध के डूब क्षेत्र की पुरानी बस्ती में फेंक दिया गया है। उनको दफनाया तक नहीं गया।
जानकारी पर तहसीलदार ने कबरई विकासखंड में तैनात सहायक विकास अधिकारी पंचायत दयाराम निर्मल को मौके पर भेजा। उन्होंने बताया कि गोशाला की क्षमता 300 मवेशियों की है। वर्तमान में 240 हैं। आधा दर्जन मवेशी मरे हैं। कुछ मवेशी गांव में मरे हैं। जेसीबी मंगा कर मृत जानवरों को गड्ढों में दफनाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें