फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल का सबसे सर्द दिन रहा शनिवार, पारा चार डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
तहसील में आग से हाथ सेकते पुलिसकर्मी व नागरिक। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। उत्तर-पूर्वी हवाएं कमजोर होने और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के तेज चलने से बुंदेलखंड के महोबा का पारा 24 घंटे में लुढ़क कर चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे शनिवार को इस साल का सबसे ठंडा दिन महसूस किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को दिन भर लोगों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। गलन के चलते लोग कंपकंपाते नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी कुछ दिन ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। सुबह धुंध भी छाई रही।
कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक मुकेश चंद ने बताया कि शनिवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है। बीते दिनों के तापमान की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 21 से लुढ़ककर 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री से लुढ़ककर चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सप्ताह शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे फसलों में आवश्यकतानुसार कीटनाशक का छिड़काव करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें