फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता मेला में दिखे कम लोग

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में आयोजित मतदाता जागरूकता मेला में कमतर भीड़ दिखी। कार्यक्रम में वार्ड वार बैठे बीएलओ के समक्ष मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने और संशोधन करने के 259 आवेदन ही पहुंचे। निर्वाचन आयोग के इस कार्य को देखने के लिए नोडल अधिकारी के साथ तहसीलदार ने भी मौके पर पहुुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद महोबा में मंगलवार को निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक दिवसीय मतदाता जागरूकता मेला लगाया गया। पालिका सभागार के साथ-साथ कार्यालय के बरामदा समेत पांच स्थानाें पर वार्डवार तैनात 90 बीएलओ ने 25 वार्डों के मतदाताआें के नाम जोड़ने, घटाने और संशोधित करने के कार्य को अंजाम दिया। मेला के दौरान 337 परिवर्धन के आवेदन पत्र पहुंचे। इसके अलावा दस अपमार्जन और 12 संशोधन के आवेदन पत्राें समेत कुल 259 आवेदन पत्र पहुंचे। मेला दौरान निर्वाचन कार्य के नोडल प्रभारी एवं जिला उद्यान अधिकारी अनीस श्रीवास्तव और तहसीलदार जयराम मौर्य ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जागरूकता मेला की व्यवस्था के नोडल जवाहर लाल त्रिपाठी ने मतदाता नियमावली केे इस कार्यक्रम में मतदाताआें को आवेदन पत्र वितरित किए। श्री त्रिपाठी ने बताया कि 13 मई को भी जागरूकता मेला लगाया जा रहा है जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमाें का भी आयोजन किया गया है। इस मौके पर अरुण शुक्ला, जीतू समेत तमाम पालिका कर्मचारी और शिक्षा, राजस्व विभाग के बीएलओ मौजूद रहे। इसी तरह नगर पालिका परिषद चरखारी, नगर पंचायत कुलपहाड़, खरेला और कबरई में भी मतदाता जागरूकता मेला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें