फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से अंधेरे में डूबे दर्जन भर गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। गांवों में बिजली संकट गहराने लगा है। पनवाड़ी ब्लॉक के दर्जन भर से अधिक गांवों में तीन दिन से बिजली गुल है। इससे करीब 35 हजार ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न आने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

पनवाड़ी ब्लाक के सोरा, चौका, रावतपुरा, मानकी, गाड़ो, घुटई, बगरोनी, कुआं खेड़ा, बडेरा, खुर्द खेड़ा, पिपरी,दिदौरा, भड़वारा, बरड़ा समेत दर्जन से भी ज्यादा गांवों में विजली व्यवस्था तीन दिन से ठप पड़ी है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासन को भी अवगत कराने के बावजूद बिजली नहीं पहुंच सकी है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। बिजली न आने से घरों में पानी नहीं आ रहा है। इससे एक बाल्टी पानी को तरस रहे हैं। रावतपुरा गांव के लोग पानी के लिए मध्यप्रदेश स्थित लादरा गांव से पानी लाने को विवश हो गए हैं। साइकिल, टैक्सी,मोटरसाइकिल, ट्रैक्टरों से पानी ढो रहे हैं। चौका गांव के धर्मेंद्र ने बताया के लाइट न आने से पानी की बहुत परेशान हो रही है, नहाना तो दूर पीने को तरस रहे हैं। मानकी गांव के चंदू अनुरागी का कहना है के रात भर अंधेरे मे गुजारते है। रावतपुरा गांव के जयप्रकाश, अंशु ने बताया के लादरा से पीने को पानी ला रहे है ,मोबाइल स्विच ऑफ है चार्ज करने के लिए मध्यप्रदेश के हरपालपुर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें