फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कंपनी के मानकों पर खरा उतरे 171 अभ्यर्थी, मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



महोबा। कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में आईटीआई चरखारी में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान हरियाणा, चेन्नई, नोएडा, औरंगाबाद, लखनऊ, बनारस, अहमदाबाद, मोहाली आदि महानगरों की प्रतिष्ठित कंपनियाें ने साक्षात्कार लिया। कंपनियों के मानकों पर खरा उतरने वाले 171 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले में नौकरी पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कौशल विकास मिशन के तहत आईटी, इलेक्ट्रीकल्स, इलेक्ट्रोनिक्स, ब्यूटी कल्चर, हेल्थकेयर, फाइनेंस आदि ट्रेडों का प्रशिक्षण पाने वाले अभ्यर्थियों का रोजगार मेले में आने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार व सीओ उमेश चंद्र ने फीता काटकर किया। इस दौरान 14 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले के माध्यम से नौकरी पाने के लिए 343 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया।
विज्ञापन




साक्षात्कार की कसौटी पर 171 अभ्यर्थी सफल हुए। इन्हें एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, भाजपा जिला महामंत्री अमित शर्मा ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। रोजगार मेले में जिला रोजगार सहायता अधिकारी आकांक्षा वाजपेयी, उपायुक्त उद्योग महेशचंद्र सरोज, आईटीआई के प्रभारी प्रधानाचार्य महीपत सिंह, वरिष्ठ लिपिक अवधेश तिवारी, जिला कौशल प्रबंधक ओपी यादव, डीपीएम संतोष चौरसिया, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-



इन कंपनियों में मिली नौकरी

कौशल विकास मिशन के रोजगार मेले के दौरान एलआईसी महोबा में 33, ग्लोरी स्टार मैनेजमेंट में 15, गेट केयर में 12, कोलविन मैनेजमेंट सोल्युशन में तीन, धूत इंटरप्राइसेस में 14, सैमसंग इलेक्ट्रोनिक्स में 28, स्मार्ट-2 किंग फैसेलिटी में 13, प्रास इंटरप्राइसेस में 20, क्विस कॉरपोरेशन में सात, अंबर ग्लोबल में 14 समेत विभिन्न कंपनियों मे 171 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें