फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन में खराबी आने से 50 गांव की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। 33 केवी हाइटेंशन लाइन में खराबी आने से कस्बे समेत 50 गांव में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। पूरे दिन फाल्ट ढूंढ़ने के बाद भी न मिलने से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। बिजली पानी को लेकर दो दिनों से ग्रामीण क्षेत्र के लोग खासे परेशान हैं। 50 गांव में अंधेरा छाया है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

श्रीनगर में बने 10 केवी पावर स्टेशन से क्षेत्र के आधा सैकड़ा से ज्यादा गांव में बिजली आपूर्ति की जाती है। रविवार को दोपहर को 12 बजे 33 केवी हाइटेंशन लाइन में फाल्ट से बिजली गुल हो गई। अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय लाइनमैन लगाए गए हैं लेकिन 24 घंटे बाद भी फाल्ट नहीं ढूंढ़ सके। इससे पूरे दिन और पूरी रात बिजली गुल रही। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। बिजली विभाग की टीम बिजली लाइन दुरुस्त करने में जुटी है। गौरतलब है कि श्रीनगर में बने इंटेकवेल से पानी की आपूर्ति श्रीनगर के अलावा सिजहरी और महोबा शहर में की जाती है, लेकिन बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों की हैंडपंपों और कुओं में भारी भीड़ जुटी रही। बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी पुनीत शर्मा का कहना है कि 33 केवी लाइन में खराबी आने के कारण टीम लगा दी गई है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें