फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलपंपों में बिना हेमलेट बाइक चालकों को नही मिलेगा पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना हेलमेट के पंपों पर नहीं मिलेगा पेट्रोल
विज्ञापन

महोबा। दुर्घटना में बिना हेलमेट बाइक सवारों की आएदिन हो रही मौतों को रोकने के लिए जिलाधिकारी ने कड़े आदेश जारी किए है। अब बिना हेलमेट पेट्रोल पंपों में बाइक सवारों को पेट्रोल नही दिया जाएगा।
जिलाधिकारी सहदेव ने बताया कि शासन ने संज्ञान लिया है कि पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल दिया जा रहा है। जबकि सड़क पर दुपहिया वाहनों की होने वाली दुर्घटनाओं में बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने के चलते उनकी मृत्यु हो रही हैं। 11 जुलाई 2018 को बिना हेलमेट पेट्रोल न दिए जाने के पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए थे लेकिन इसका पालन न कराए जाने की सूचनाएं लगातार मिल रहीं है। साथ ही पेट्रोल पंपों में सीसीटीवी कैमरे भी नही लगाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिले में संचालित सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए हैं कि बिना हेलमेट किसी भी बाइक सवार को पेट्रोल न दिया जाए। पेट्रोल पंपों में नोटिस व फैलक्सी चस्पा कराएं कि बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इस कार्य में किसी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें