फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय टवेरा गाड़ी ने युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शादी समारोह के दौरान बरात में गए युवक को सोते समय टवेरा गाड़ी ने कुचल दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले चालक और गाड़ी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना खरेला के ग्राम बरायं से एक बारात शनिवार की शाम यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित ग्राम प्रकाश बम्हौरी गई थी। इसमें बरायं निवासी हेमंत कुमार (19) पुत्र किशोरी बराती बनकर गया था। रात में टीका व खाना-पीना होने के बाद हेमंत बरातघर के सामने पड़े खाली स्थान पर लेट गया। भोर सुबह टवेरा गाड़ी चालक ने वाहन पीछे कर दिया। चालक मैदान में किसी के लेटे होने का अंदाजा नहीं लगा सका। इससे गाड़ी युवक के ऊपर चढ़ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आनन-फानन में घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम किया है। एमपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें