फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बर्बादी पर 14.72 करोड़ का ‘मरहम’

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ओलावृष्टि एवं बेमौसम बारिश से फसलों का नुकसान होने पर मुआवजे का एलान किया गया है। 14.72 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। किसानों को वितरण के लिए प्रशासन तैयारी कर रहा है। गांव-गांव जाकर लेखपाल सत्यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से 54 गांवों की रबी की फसलों का भारी नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन ने नुकसान का सर्वे कराकर शासन को रिपोर्ट भेजी थी।
जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि से फसलों की क्षति को लेकर राहत सहायता प्रदान करने के लिए वित्तीय वर्ष राज्य आपदा मोचक निधि से 14.72 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं।
विज्ञापन

वहीं उपजिलाधिकारी सदर जीतेंद्र सिंह का कहना है कि प्रति हेक्टेयर 13,500 रुपये धनराशि प्रदान की जाएगी। ।
बारिश और ओलावृष्टि से जनपद हमीरपुर में भी फसलों का नुकसान हुआ है। लेकिन महोबा की अपेक्षा नुकसानी कम रही है। शासन की ओर से हमीरपुर के लिए भी 5.50 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। यह धनराशि किसानों को फसल नुकसान होने पर मानक के अनुसार दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें