फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुघटनाओं में मां-बेटे समेत 12 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटे समेत 12 लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के राठ निवासी उपेंद्र मंगलवार की रात किसी कार्य से बाइक से कस्बा चरखारी आ रहा था। तभी सोहजना गांव के समीप सामने से आ रहे दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे उपेंद्र व दूसरी बाइक में सवार कस्बा चरखारी के धनुषधारी निवासी दीपक, सीताराम व उसका भाई श्याम किशोर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी सूर्यांश बाइक से भाई प्रागयांश व मां चंद्रवती के साथ घर लौट रहा था। तभी किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। इसी तरह बड़ीहाट निवासी दयाशंकर , कबरई निवासी कामता, नारूपुरा निवासी अजय, हिंदटायर गली निवासी स्नेहिल व बिच्छू पहाड़िया निवासी निसार अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें