फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत 12 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत 12 लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

मवई गांव निवासी गोविंद (28) अपनी पत्नी भारती (26) व एक रिश्तेदार सुशीला (29) के साथ शुक्रवार की सुबह किसी कार्य से बाइक से मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर जा रहा था। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में श्रीनगर के समीप तेज रफ्तार ट्रक से बचने के चक्कर में संतुलन खो बैैठा। बाइक फिसलने से दंपती समेत तीनों लोग घायल हो गए।
इसी तरह ढिकवाहा गांव निवासी केशचंद्र (40), लवकुशनगर निवासी कुसुम (62), शुक्रवारी बाजार निवासी वीरेंद्र (18), पवा निवासी नाथूराम (70), खरेला निवासी सुशीला (65), समदनगर निवासी भूपेंद्र (14) व तौफीक (23), चौसियापुरा निवासी मुकीम (24) और एहतशाम (20) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें