फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मार्ग दुर्घटनाओं में महिला समेत 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत 11 लोग घायल हो गए। शनिवार दोपहर मुख्यालय से चालक ऑटो में सवारियां भरकर कस्बा कुलपहाड़ जा रहा था। लाड़पुर के पास ऑटो पलट गया।चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में कुलपहाड़ निवासी जमुना (45), महोबा निवासी जशोदा (25) व बम्हौरी निवासी देवी सिंह (56) घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायलों ने बताया कि चालक को झपकी आने से ऑटो पलटा। बगवाहा निवासी सुख सिंह, रतौली निवासी सरला, इमिलिया निवासी प्रकाश, चितहरी निवासी राहुल, मिलकीपुरा निवासी राहुल, किड़ारी निवासी राममिलन, अभिषेक और विशाल दुर्घटनाओं में घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। (संवाद)
विज्ञापन


युवक समेत दो ने खाया जहर
महोबा। कुलपहाड़ के लाड़पुर गांव निवासी दिलीप (20) शनिवार की दोपहर घर पर था। इस दौरान किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गाय। पिता रामकुमार ने बताया कि घर पर कोई विवाद नहीं हुआ। कोतवाली चरखारी के अस्थौन गांव निवासी कुंवर बहादुर (21) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. दीपक ने बताया कि दो लोगों के जहर खाकर आने पर भर्ती किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें