फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के पाइप व पांच ट्रकों के साथ दस आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
ट्रकों में लदे चारी के पाइप के साथ गिरफ्तार आरोपी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। नमामि गंगे परियोजना से चोरी गए 91 पेयजल पाइप समेत 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांच ट्रक भी कब्जे में लिए हैं। जिसमें यह पाइप लदे थे। ट्रक मालिक समेत अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी क्षेत्र में हर घर नल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। सात अगस्त की रात नमामि गंगे परियोजना में लगने वाले मिश्रित धातु के 181 पाइप चोरी हो गए थे। कंपनी के मैनेजर अरुप पोल ने कोतवाली चरखारी में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित की थी। मंगलवार की सुबह पुलिस टीम ने मदारन देवी तिराहा मार्ग से चोरी के पाइप लदे पांच ट्रकों को बरामद किया। जिनसे 91 पाइप बरामद हुए है।
घटना का खुलासा करते हुए एसपी सुधा सिंह ने बताया कि चोरी में शामिल विवेक कुमार निवासी शास्त्री नगर फतेहपुर, विकासपाल निवासी महाखेड़ा फतेहपुर, राजेंद्र कुमार निवासी कट्टाकला रायबरेली, घनश्याम व नंदकुमार निवासी सुनहरी बांदा, पिंटू व लवलेेश निवासी मुंगुस बांदा, रोशन अहिरवार निवासी बीला सागर मध्यप्रदेश, लखन निवासी रक्सापुरवा छतरपुर व रोहित सेन निवासी चौबे कॉलोनी छतरपुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना में गोलू उर्फ गिरिराज, सूर्यकुमार, सरताज व प्रयागराज का एक व्यापारी शामिल है। जिनकी तलाश की जा रही है। सभी आरोपियों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें