फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 18 Jul 2024 05:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। क्षेत्र के ग्राम सभा मोहनपुर टोला मठईया निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका मिश्र मामूली रूप से घायल हो गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम सभा मोहनपुर टोला मठईया निवासी विवेक बाइक से बुधवार को अपने मित्र के साथ मेला देखकर लौट रहे थे। रजवल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराकर घर लौट रहे थे। तभी पेट्रोल पंप के आगे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों के सहयोग से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। मौत के बाद माता-पिता व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घुघली थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें