फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुंबई में युवक की जलकर मौत, परिजन गमगीन

Sun, 14 Apr 2024 10:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
-डेढ़ माह पूर्व मुंबई गए थे शमशाद, गैस सिलिंडर फटने से हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बागापार। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बागापार खास निवासी शमशाद की शनिवार की रात मुंबई में गैस सिलिंडर फटने से लगी आग में जलकर मौत हो गई। रविवार को कंपनी के मालिक ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बागापार खास निवासी शमशाद (25) व उनके बड़े भाई जैश मोहम्मद डेढ़ माह पूर्व रोजी-रोटी के सिलसिले से मुंबई गए थे। दोनों भाई स्पोर्ट्स कंपनी में सिलाई का काम करते थे। बताया जाता है कि शनिवार की रात शमशाद खाना खाकर कंपनी के ही कमरे में सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात कंपनी में रखा गैस सिलिंडर अचानक फट गया, जिससे कंपनी में आग लग गई। आग की लपट को देख कंपनी में काम कर रहे अन्य मजदूर किसी तरह जान बचाकर बाहर भाग निकले लेकिन शमशाद सोया रह गया, जिससे जलकर उनकी मौत हो गई। रविवार को कंपनी के मालिक ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को शमशाद के मौत की जानकारी दी तो पूरा परिवार चीख उठा। घटना के बाद मां नजीरुन निशा एवं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें