फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कामगार भी कर सकेंगे पाॅलिटेक्निक की पढ़ाई

Mon, 12 May 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राजकीय पॉलिटेक्निक में कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) को डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश मिलेगा। इसके लिए उन्हें हाईस्कूल एवं आईटीआई (दो वर्षीय पाठ्यक्रम) उत्तीर्ण तथा कम से कम एक वर्ष का औद्योगिक अनुभव होना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

साथ ही कार्यस्थल की दूरी काॅलेज से 50 किमी के दायरे में ही होने की शर्त है। राजकीय पाॅलिटेक्निक पुरैना खंडी के प्रधानाचार्य संदीप कुमार सिंह ने बताया कि संस्था में संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से संचालित तीन वर्षीय (अंशकालीन) डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम वर्किंग प्रोफेशनल सत्र 2025-26 के तहत कामगार सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं।
इसके लिए अर्हता हाईस्कूल एवं आईटीआई (दो वर्षीय पाठ्यक्रम) उत्तीर्ण व कम से कम एक वर्ष का औद्योगिक अनुभव होना अनिवार्य है। साथ ही वे संस्था से 50 किलोमीटर के अंदर कार्यरत हों। ऐसे अभ्यर्थी संस्था में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग (प्रोडक्शन) में प्रवेश लेने के लिए अपना आवेदन पत्र 31 मई तक जमा कर सकते हैं। इसके उपरांत आने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें