फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला मेट संयोजन में मनरेगा ने पेश की नजीर

Mon, 12 May 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद मनरेगा में महिला उत्थान व सशक्तीकरण में नजीर बना है। 882 ग्राम पंचायतों में मनरेगा की जिम्मेदारी 968 महिला मेट के हाथों में है। सर्वाधिक महिला मेट लक्ष्मीपुर में 127 तो सिसवा में 120 निर्वहन कर रही हैं।
विज्ञापन

मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आर्थिक मदद भी कर रही हैं। जनपद के मनरेगा में महिला श्रमिकों के साथ महिला मेट भी बखूबी जिम्मेदारी निर्वहन कर रही हैं।
जिले की 882 ग्राम पंचायतों में महिला मेटो को दायित्व दिया गया है। ग्राम पंचायतों की संख्या के आधार पर तैनाती देखें तो सर्वाधिक 120 महिला मेट सिसवां ब्लाॅक की 60 ग्राम पंचायतों में हैं। बृजमनगंज में 65 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 55, धानी में 20 के सापेक्ष 16, घुघली में 74 सापेक्ष 90, लक्ष्मीपुर में 96 सापेक्ष 127, महराजगंज 60 सापेक्ष 50, मिठौरा में 82 सापेक्ष 74, नौतनवां 97 सापेक्ष 99, निचलौल 108 सापेक्ष 108, पनियरा 72 सापेक्ष 83, परतावल 77 सापेक्ष 69 व फरेंदा में 71 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 77 महिला मेट तैनात हैं। महिला मेट महिला श्रमिकों की संख्या को बढ़ाने में भी मददगार बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें