महराजगंज। बहुजन समाज पार्टी गोरखपुर मंडल की समीक्षा बैठक फरेंदा कस्बे के एक होटल हुई। मुख्य अतिथि जोन इंचार्ज सुधीर कुमार भारती ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बसपा के शासनकाल में कराए गए कार्यों को जनता को बताएं। जोन प्रभारी इंदल राम ने कहा कि विधानसभा व सेक्टर कमेटी का पूरे जनपद में रिव्यू कार्यक्रम चल रहा है, उसकी समीक्षा हो रही है। पदाधिकारियों को ईमानदारी के साथ पार्टी के मिशन में लगकर काम करने का सुझाव दिया।
महराजगंज के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राव, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष ऋषि कपूर, देवरिया के जिलाध्यक्ष इंजीनियर अमरीश कुमार, कुशीनगर के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार, कमलेश प्रसाद गौतम, दिलीप कुमार, सुरेश कुमार गौतम मौजूद रहे। संचालन सुरेश कुमार गौतम ने किया। संवाद