फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दरवाजे पर पानी बहाने के विवाद में महिलाओं से मारपीट, तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक रास्ते पर मोटरसाइकिल धोने से शुरू हुआ विवाद, विरोध करने पर गाली-गलौज,
विज्ञापन

धक्का देकर गिराने व पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप
मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र के बसवार गांव में सार्वजनिक रास्ते पर पानी बहाने को लेकर पुराना विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दरवाजे के सामने जलभराव का विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट, धक्का-मुक्की और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक पक्ष ने चौक थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मिली जानकारी के अनुसार, बसवार गांव निवासी अनिल गुप्ता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 25 जुलाई की सुबह गांव के फूलबदन शर्मा अपने घर के सामने सार्वजनिक रास्ते पर बाइक धो रहे थे। बाइक धोने से निकला पानी बहकर उनके दरवाजे के सामने जलभराव हो गया, जिससे आने-जाने में दिक्कत होने लगी। जब उनकी मां मालती देवी ने सार्वजनिक रास्ते पर इस तरह पानी बहाने का विरोध किया तो फूलबदन शर्मा आगबबूला हो गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, शोर-शराबा सुनकर गांव की रमावती देवी बीच-बचाव के लिए पहुंचीं, लेकिन उन्हें धक्का दे दिया गया, जिससे वह जमीन पर गिरकर घायल हो गईं। वहीं मालती देवी के साथ भी मारपीट की गई। तहरीर में फूलबदन शर्मा की पत्नी सोमारी देवी और पुत्री सोनी पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर फूलबदन शर्मा, सोमारी देवी और सोनी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं इस बाबत थाना प्रभारी मनीष पटेल का ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें