फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Wed, 10 Jul 2024 06:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खुशहालनगर। थाना क्षेत्र के बारीगांव पश्चिम टोला में संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बारीगांव पश्चिम टोला में श्यामसुंदर की शादी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के राजमंदिर गांव में हुई थी। वह गर्भवती थी। गूंजा (30) पति के साथ बारीगांव चौराहे पर दुकान चलाती थी। मंगलवार रात में श्याम सुंदर गौंड अपनी दुकान बंदकर घर गया और खाना खाकर पति-पत्नी व बच्चे सो गए।
रात में श्यामसुंदर गौंड की नींद खुली तो गूंजा फंदे से लटकी थी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घुघली थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने कहा कि सूचना मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें