फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लोन दिलवाकर ले लिए रुपये, अब दे रहे धमकी

Wed, 10 Jul 2024 05:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ी दीक्षित की रहने वाली महिलाओं ने एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने उनके खाते में रुपये भेजकर निकलवा लिए। अब घर में घुसकर धमकी दे रहे हैं। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


डीएम को दी तहरीर में पीड़ित गुड़िया, आफतारून, तरीकुन, शीला, गुंजा, रिता, धानपती आदि ने बताया कि कुछ दिन पहले माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी गांव में आए और अपनी योजना बताकर ऋण दिलाने की बात कही। उनके झांसे में आकर हम लोगों ने ऋण ले लिया। साप्ताहिक और मासिक किस्त जमा करने लगे। इसी दौरान कर्मचारियों ने भरोसे में लेकर हम लोगों का आधार कार्ड ले लिया और आधार के साथ छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से हम लोगों के खाते में पैसा भेजवा दिया।
उन्होंने दो-चार हजार रुपये का लालच देकर उक्त रकम खाते से निकलवाकर ले लिया। अब वह रकम जमा करने के लिए दबाव बना रहे हैं। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी रात में करीब 10 बजे घर पर आते हैं और उपद्रव करते हैं। अपशब्द बोलते हुए जेल भेजवाने की धमकी भी देते हैं। रात में घर में घुसकर सामान उठा ले जाने की धमकी भी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें