फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर वार्ड नंबर-14 में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पूनम देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 25 अप्रैल को उनके मुहल्ले के ही कुछ लोग उनके घर के पास आकर अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन


पूनम ने बताया कि छोटे यादव, गुलाबी देवी और अमृता एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब पूनम देवी और उनकी बहन संगीता गुप्ता ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी छोटे यादव, गुलाबी देवी, अमृता व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें