फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना : प्रगणकों को दी गई जिम्मेदारियों की जानकारी

Sun, 03 May 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। नगर पालिका परिषद बांसी के सभागार में शनिवार को जनगणना कार्य के लिए प्रगणकों के दूसरे बैच का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसमें प्रगणकों को जनगणना की प्रक्रिया, जिम्मेदारियों और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश सिंह यादव ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जो देश की योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन का आधार बनता है। उन्होंने प्रगणकों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक गणना कर्मी की जिम्मेदारी है कि वह घर-घर जाकर सही और सटीक जानकारी एकत्रित करे ताकि शासन को विकास योजनाओं के लिए विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त हो सकें। उन्होंने प्रगणकों को निर्देशित किया कि किसी भी समस्या की स्थिति में उच्च अधिकारियों से तत्काल मार्गदर्शन लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में मकान गणना और दूसरे चरण में जनगणना की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें