फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मौसी के बेटे संग डांस करने पर की थी पत्नी की हत्या

Tue, 11 Jun 2024 07:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। मौसी के बेटे के साथ डांस करने पर मरजादपुर टोला सेवतरा निवासी विवाहिता को पति ने गला दबाकर मार डाला था। यह खुलासा मंगलवार को आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हुआ। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मरजादपुर टोला सेवतरा निवासी गौतम प्रसाद के घर शनिवार को मुंडन कार्यक्रम था। कार्यक्रम में नौतनवा नगर पालिका वार्ड नंबर एक इंदिरा नगर, पुराना नौतनवा निवासी रवि (23) अपनी पत्नी गुंजा (20) को लेकर आया था। शाम को भोजन करने के बाद देर रात तक डीजे पर दोनों ने जमकर डांस किया। डांस के बाद रवि अपनी पत्नी गुंजा को लेकर गांव में ही अपने मामा महेंद्र प्रसाद के घर सोने के लिए लेकर चला गया। बताया जा रहा है कि गुंजा ने अपने मौसी के लड़के के साथ भी काफी देर तक डीजे पर डांस की थी। इससे वह भड़क गया था।
कमरे में जाने के बाद इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया और रवि अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाया। पत्नी की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद वह फरार हो गया। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया।
विज्ञापन

गुंजा की मां रमावती की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को सुबह सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चौराहे के पास से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि हत्या में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें