फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से हो रहा सफेद बालू का काला धंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
धड़ल्ले से हो रहा सफेद बालू का काला धंधा
विज्ञापन

घुघली। बालू का अवैध धंधा धड़ल्ले से हो रहा है। नदी से बालू दिन में निकालकर रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक बैलगाड़ी व ट्रैक्टर ट्राली पर लाद कर निर्धारित स्थान पर पहुंचाई जा रही है। खनन से पर्यावरण को भी खतरा बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदार अवैध खनन पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं।
क्षेत्र में छोटी गंडक नदी में जगह-जगह बैलगाड़ी व ट्रैक्टर ट्राली निकलने के लिए रास्ते बना कर बालू का अवैध धंधा किया जा रहा है। पकड़ियार बिशुनपुर निवासी डॉ. बलराम सिंह, राजेश प्रसाद ने कहा कि खनन पर रोक नहीं लगी तो नदी का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। नरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि खनन से नदी का वाटर लेबल नीचे चला जाता है। जिससे उपजाऊ जमीन को पानी आसानी से नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंपिग सेट से पानी चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिन में बालू खनन कर सुनसान स्थान पर इक्कठा की जाती है। प्रतिदिन सुबह 5 बजे लेकर 8 बजे दिन तक बैलगाड़ियों व ट्रैक्टर ट्राली का आना जाना लगा रहता है। खनन अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि छापा डालकर जल्दी ही प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें