महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलक्ट्रेट सभागार में विकास और निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर एक्सईएन आवास विकास और एक्सईएन सीएलडीएफ को चेतावनी दी।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की खराब स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि सभी विभाग सुनिश्चित करें कि डेटा फीडिंग के कारण डैश बोर्ड पर प्रगति खराब न हो। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में डी व ई-रैंकिंग है वे अगली समीक्षा बैठक से पूर्व स्थिति सुधार लें। निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं में पूरा बजट प्राप्त हो चुका है और प्रगति 75 प्रतिशत या अधिक है, उनको 10 जनवरी तक पूर्ण करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, सीएमओ डॉ नीना वर्मा, डीएसटीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी कन्हैया यादव, एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता मौजूद रहे।