फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका सिसवा में मतदान 13 को, 15 को होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका सिसवा में मतदान 13 को, 15 को होगी मतगणना
विज्ञापन

महराजगंज। नगर पंचायत से नगर पालिका में तब्दील हुए सिसवा बाजार में अध्यक्ष व सदस्य पर 13 मार्च को मतदान होगा, जबकि मतगणना 15 मार्च को होगी। निकाय के इस चुनाव को बेहतर ढंग से कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने अधिसूचना जारी करते हुए निर्वाचन कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। घोषित कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार से 22 फरवरी तक निचलौल तहसील में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की जांच 23 फरवरी को 11 बजे से होगी। अभ्यर्थन वापसी 25 फरवरी को 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। प्रतीक आवंटन 26 फरवरी को सुबह 11 बजे से कार्य समाप्ति तक होगा। मतदान 13 मार्च को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना 15 मार्च को सुबह आठ बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात
जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने नगर पालिका सिसवा बाजार में अध्यक्ष व सदस्य पद पर होने वाले चुनाव के लिए अलग-अलग निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी को तैनात किया है। पंचायत एवं नगरीय निकाय के प्रभारी धनंजय कुमार दूबे ने बताया कि अध्यक्ष पद पर उप कृषि निदेशक रामशिष्ट को निर्वाचन अधिकारी तथा जिला कृषि रक्षा अधिकारी हिमांचल सोनकर व भूमि संरक्षण अधिकारी रविशंकर पांडेय को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। वहीं सदस्य पद के लिए प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव को निर्वाचन अधिकारी तथा लघु सिंचाई के अवर अभियंता जगदीश शर्मा, कृष्णमोहन, औरंगजेब व विनोद चौधरी तथा भूमि संरक्षण विभाग के अवर अभियंता लालजी व महेंद्र प्रताप को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें