फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा पूजा : कल-कारखानों में हुआ हवन-पूजन

Tue, 17 Sep 2024 08:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। घरों, मंदिरों, कारखानों और प्रतिष्ठानों में श्रद्धालुओंं ने भगवान विश्वकर्मा की पूजाकर सुख, समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

विश्वकर्मा पूजा पर नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, परिवहन विभाग समेत अन्य विभागों, कारखानों, प्रतिष्ठानों, विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर पुरोहितों ने मंत्रोंच्चार के साथ यज्ञ किया। लोगों ने यज्ञ में आहुति डालकर मंगलमय जीवन की कामना की। महराजगंज डिपो कार्यालय में सीनियर फोरमैन नवीन कुमार श्रीवास्तव एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा समेत कार्यशाला के कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। बिजली विभाग के उपकेंद्र पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई।
वहीं नौतनवा, भिटौली के विभिन्न संस्थानों में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद लोगों में प्रसाद बांटा गया। इस दौरान कई जगह भंडारे का भी आयोजन हुआ।

विश्वकर्मा पूजा पर भंडारे का आयोजन
मिठौरा। क्षेत्र के ग्रामसभा सिंदुरिया स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर मंदिर समिति की ओर से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। विश्वकर्मा समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। पूजन के बाद देर शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने भंडारे में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सौरव विश्वकर्मा, प्रेम सागर गुप्ता, उमेश शर्मा, पंकज शर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, आशीष शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें