फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तापमान लुढ़कने के बाद भी नहीं मिली उमस से राहत

Tue, 17 Sep 2024 07:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भाद्रपद माह के अंतिम पखवारे में भी मानसून के रूठे रहने का सिलसिला जारी है। सावन में औसत वर्षा के बाद बारिश का क्रम पूरी तरह से रुक गया है। पिछले 15 दिन से बारिश न होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को छुटकारा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को बादल छाए रहने और कुछ देर तक पुरवा हवा चलने के कारण मौसम का पारा थोड़ा नीचे जरूर आया, लेकिन उमस से राहत नहीं मयस्सर हो सकी। तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेट रिकार्ड किया गया। गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। उमस के चलते कूलर व पंखे की हवा का असर कम महसूस हो रहा है। दिन हो या रात लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।
गर्म मौसम के चलते लोगों को प्यास तो खूब लग रही, लेकिन भरपूर मात्रा में पानी सेवन के बाद भी प्यास नहीं बुझ रही। मंगलवार को पूरे दिन बादलों के आने जाने का क्रम बना रहा, लेकिन न तो बारिश हुई न ही हवा चलने से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल सकी। जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष। दिवाकर सिंह ने बताया कि बारिश का मौसम बना हुआ है। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें