फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: डीजे पर तमंचे के साथ डांस करते हुए युवक का वीडियो वायरल, शिकायत पर पहुंची पुलिस

Wed, 04 May 2022 02:40 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

प्रभारी थानाध्यक्ष घुघुली सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मंगलवार की रात में करीब एक बजे का मामला है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह फरार हो गया था।
विज्ञापन
वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के एक महावन खोर उर्फ बड़हरा गांव में मंगलवार रात आई बारात में डीजे पर तमंचा लेकर डांस करते एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में युवक डीजे पर डांस करते हुए पिस्टल लहरा रहा है।  

विज्ञापन


देवरिया जिले से आई बारात में डीजे पर तमंचे के साथ एक युवक भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए दिख रहा है। तमंचे के साथ डांस का वायरल वीडियो में युवक हाथों में तमंचा  लेकर डांस कर रहा है और डांस के दौरान ही अपने कमर में फंसा रहा है।

प्रभारी थानाध्यक्ष घुघुली सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मंगलवार की रात में करीब एक बजे का मामला है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह फरार हो गया था। परिजनों की मदद से पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें