ठूठीबारी। पति-पत्नी के विवाद में गड़ौरा पिकेट पर हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा हंगामा कर रहे लोगों को हटाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा गड़ौरा निवासी राजकिशोर की दो पत्नियां है। पहली पत्नी पिंकला दिन रविवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पति राजकिशोर पर मारपीट व प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया था। इस पर पुलिस रविवार की शाम आरोपी पति को पकड़ गड़ौरा पुलिस पिकेट पर लाई।
वहीं राजकिशोर की बहन पुष्पांजलि पिकेट पर पहुंच गई। आरोप है कि पुलिसकर्मी पूछताछ करते हुए उसके भाई राजकिशोर की पिटाई करने लगे। यह देख उसने विरोध किया तो उसकी भी पिटाई की गई। इससे नाराज पुष्पांजलि ने करीब आधा घंटे तक हंगामा किया था। वहीं इस बाबत ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि पुलिस पिकेट पर हंगामे के वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।