फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में चार घंटे बाद शुरू हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अस्पताल में चार घंटे बाद शुरू हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

महराजगंज। महिला अस्पताल में शनिवार को चार घंटे बाद टीकाकरण शुरू हो सका। सुबह 9 बजे पहुंचे लोग केंद्र पर टीका लगाने वाला कोई कर्मी न देख लौटने लगे। इसकी जानकारी जिम्मेदारों को तो दोपहर बाद करीब 1 बजे मिली। उसके बाद टीकाकरण शुरू कराया गया। वहीं मौके पर सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव पहुंचकर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। जिले में 718 लोगों को टीका लगाया गया।
शनिवार को सुबह नौ बजे शकुंतला देवी निवासी 28 नर्सरी वनटांगिया, वसीम अहमद लालपुर,आदित्य निवासी बौलिया बाबू,रजत तिवारी मथनिया, पवन तिवारी, अफरोज आलम बिश्मिल नगर टीका लगवाने पहुंचे। वहां कोई कर्मी नहीं मिला तो लोग परेशान होकर जिला अस्पताल में भी कर्मियों से पूछताछ की लेकिन, सटीक जानकारी नहीं मिली। ये लोग काफी देर तक इंतजार करते रहे लेकिन, कोई कर्मी नहीं आया। टीकाकरण शुरू नहीं होने की जानकारी जिम्मेदारों को हुई तो दोपहर बाद करीब 1 बजे सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी मौके पर पहुंचे। टीकाकरण की शुरूआत कराने के बाद लौटे। सीएमओ ने बताया त्योहार की वजह से थोड़ी देरी हो गई। संबंधित कर्मियों को केंद्र पर समय से उपस्थित होने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई पॉजिटिव नहीं मिला
महराजगंज। जिले में इन दिनों कोई पॉजिटिव नहीं मिला रहा है। कोई सक्रिय केस भी नहीं है। बीते करीब एक सप्ताह से जिला कोरोनामुक्त है। अब तक 12440 केस सामने आ चुके हैं। 140 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वस्थ होने वालों की संख्या 12299 है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आईए अंसारी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें