फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कंपोजिट विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर हंगामा

Tue, 09 Jul 2024 06:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विकास खंड सदर के ग्राम पंचायत गोपी के ग्रामीणों ने कंपोजिट विद्यालय में भवन निर्माण कार्य में मानक के अनुसार निर्माण कार्य नहीं करने का आरोप लगाकर हंगामा किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में ग्रामीण विद्यालय के अध्यापक से विद्यालय भवन निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर कहासुनी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, निर्माणाधीन भवन में ईंट और अन्य निर्माण सामग्री मानक के तहत नहीं लगाई जा रही है। इतना ही नहीं निर्माण के लिए आवंटित धन में जमकर बंदरबांट भी चल रहा है।
यह मानक विहीन भवन भविष्य में बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि भवन निर्माण कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। निर्माणाधीन भवन सामग्री की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें