फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहले दिन 4,722 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पहले दिन 4,722 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : हिंदी विषय की परीक्षा में 60,734 परीक्षार्थियों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सभी 110 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिट की परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में प्रारंभ हुईं। पहले दिन दोनों पालियों में पंजीकृत कुल 65,456 विद्यार्थियों में 60,734 ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जबकि 4,722 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट और सचल दल टीम ने केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा की शुचिता को जांचा। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 110 केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय में केंद्रों पर पंजीकृत 38,713 परीक्षार्थियों में 35,851 ने परीक्षा दी। शेष 2,862 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में आयोजित इंटर की परीक्षा में पंजीकृत 26,743 विद्यार्थियों में 24,883 ने परीक्षा दी जबकि 1,860 ने परीक्षा छोड़ दी। कोई विद्यार्थी अनुचित सामग्री के साथ नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

---
नकल विहीन परीक्षा कराएं केंद्रों के जिम्मेदार : डीएम
बृहस्पतिवार को बोर्ड परीक्षा की शुचिता को देखने के लिए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने नगर के जीएसवीएस इंटर कॉलेज व धनेवा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि केंद्रों के जिम्मेदार नकल विहीन परीक्षा कराएं। सीसीटीवी कैमरा व वायस रिकार्डर की आवाज को देखने के उपरांत कहा कि यदि कहीं से भी किसी प्रकार की लापरवाही मिली तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार को निर्देश दिया कि पुलिस बल को सतर्क व सक्रिय रखें। इसके साथ ही मंडलीय उप शिक्षा अधिकारी रेखा दिवाकर तथा सचल दल टीम में चल रहे जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, डायट प्राचार्य रवींद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव तथा माध्यमिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी ने भी दोनो पालियों में जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा की शुचिता को जांचा। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी भ्रमणशील रहते हुए स्थिति की जानकारी लेते रहे।
---
गेट पर परीक्षार्थियों की हुई सघन जांच
नगर के जीएसवीएस इंटर कॉलेज, महराजगंज इंटर कॉलेज, धनेवा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कार्मल इंटर कॉलेज समेत नगर के अन्य विद्यालयों में परीक्षा देने लगभग एक घंटे पहुंचे परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई। परीक्षार्थियों की जांच के लिए लगे कर्मियों ने यह सुनिश्चित किया कि उनके पास अनुचित सामग्री नहीं है, वहीं यदि किसी के पास मानक के विपरीत सामग्री मिली तो उसे मुख्यद्वार पर ही निकलवा दिया गया। इसके बाद ही अंदर जाने दिया गया।
--
सैनिटाइजर के प्रयोग को लेकर कहीं गंभीरता, कहीं लापरवाही
केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत कार्मल इंटर कॉलेज, जीएसवीएस, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों मेें जहां सैनिटाइजर के प्रयोग पर बल दिया गया, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों मेें बने केंद्रों पर सैनिटाइजर के प्रयोग में गंभीरता नहीं दिखाई गई।
विज्ञापन

---
अनुपस्थित 31 शिक्षकों का रोका गया वेतन
31 परिषदीय शिक्षकों ने परीक्षा ड्यूटी में रुचि नहीं दिखाई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उनका वेतन रोका गया है। बीएसए ओमप्रकाश यादव ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षकों में सदर ब्लॉक के नौ, पनियरा ब्लॉक के 15 तथा मिठौरा ब्लॉक के सात शिक्षक हैं। इन सभी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें