फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 12वीं टेक्निकल ड्राइंग में शतप्रतिशत उपस्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली पाली में कुल 58 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

महराजगंज। होली अवकाश प्रारंभ होने के आखिरी दिन शनिवार को जिले में रिकॉर्ड कायम हुआ। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट टेक्निकल ड्राइंग की परीक्षा में शत प्रतिशत की उपस्थिति रही। कुल 7451 के सापेक्ष सभी परीक्षार्थी उपस्थिति रहे। कुल 87 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई।
शनिवार को पहली पाली में इंटरमीडिएट एग्री इंजीनियरिंग में 64 के सापेक्ष 56 की उपस्थिति रही और 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इसी पाली में हाईस्कूल 751 के सापेक्ष 701 की उपस्थिति रही। कुल 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में टेक्निकल ड्राइंग में कुल 7451 की पूर्ण उपस्थिति रही। इसी प्रकार हाईस्कूल का इकलौता परीक्षार्थी म्यूजिक इंस्टूमेंट का रहा। इसमें सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार सिर्फ पहली पाली में सिर्फ 58 अनुपस्थित रहे। सचल दल ने कुल 17 केंद्रों का निरीक्षण कर शुचिता पूर्ण परीक्षा की रिपोर्ट दी। कंट्रोल रूम इंचार्ज रामजी ने शुचिता पूर्ण तरीके से निगरानी की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

होली अवकाश से पूर्व हाईस्कूल संस्कृत व इंटर में टेक्निकल ड्राइंग की परीक्षा हुई। टेक्निकल ड्राइंग में शतप्रतिशत उपस्थिति रही। अब सात मार्च से परीक्षा शुरू होगी।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें