फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 22 को आएंगी केंद्रीय वित्त मंत्री, तैयारी शुरू

Wed, 07 Feb 2024 08:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने केंद्रीय वित्त मंत्री भारत सरकार निर्मला सीतारमण के जनपद में 22 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर वित्त सेवा विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एलडीएम महराजगंज से जनपद में संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत लाभान्वित आवेदकों की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देशित किया कि एक सप्ताह में स्वीकृत ऋण की सूची तैयार कर लें। साथ ही मंच से जिन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया जाना है, उनकी सूची भी तैयार कर लें। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभिन्न स्टालों के विषय में भी आवश्यक तैयारियों को समय पूर्ण करने का निर्देश दिया।
समीक्षा के उपरांत जिलाधिकारी सहित केंद्रीय टीम ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल नवीन मंडी स्थल धनेवा–धनेई का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी महोदय को आवश्यक निर्देश देते हुए कार्यक्रम की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया। वित्त मंत्री, भारत सरकार का जनपद में आगमन 22 फरवरी को प्रस्तावित है। उनके द्वारा रिटेल, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग और कृषि संबंधित विभिन्न रोजगारपरक लोन योजनाओं की समीक्षा करने के साथ लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और डेमो चेक का वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान निदेशक वित्त सेवा विभाग सुशील कुमार सिंह, महाप्रबंधक एसबीआई आनंद विक्रम सिंह, प्रमुख समन्वयक जीबी पांडा, एलडीएम अमरेश मौर्या उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें