फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ऑटो पलटा, चौकीदार की मौत,आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू ऑटो पलटने से चौकीदार की मौत, सात घायल
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के सात पांच पुल से झुलनीपुर नहर मार्ग पर बैदौली गांव के सामने शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे एक ऑटो बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में आटो में सवार चौकीदार की मौत हो गई। जबकि अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया। वहीं, पुलिस द्वारा चौकीदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के दमकी निवासी आठ लोग एक आटो में सवार होकर निचलौल वन रेंज क्षेत्र के जंगल बीच स्थित कुड़िया देवी मंदिर पूजा करने जा रहे थे। अभी आटो में सवार होकर सभी लोग सात पांच पुल से झुलनीपुर नहर मार्ग स्थित बैदौली गांव के सामने पहुंचे थे। इसी बीच आटो के सामने अचानक एक बाइक सवार युवक आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में आटो बाइक सवार को टक्कर मार नहर में पलट गया। आटो में सवार दमकी गांव निवासी चौकीदार हरिनारायण (65) की मौत हो गई। जबकि अमरावती (40) अनारी (60) विजयी (45) सुकन्या (18) इमरती (70) पायल (12) आटो चालक अर्जुन (35) और बाइक सवार विनोद निवासी बैदौली घायल हो गए। घायल इमरती, विजयी, अनारी की हालत नाजुक बनी हुई है। क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। मृत चौकीदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचलौल थाने का चौकीदार थे हरिनारायण
निचलौल थाना प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद तत्काल मौके पर पुलिस टीम पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। हरिनारायण स्थानीय थाने में चौकीदार थे। चौकीदार के परिजनों से तहरीर मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें