फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनाधिकृत नहीं कर सकेंगे पास व एमएसटी का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज यात्रा में पारदर्शिता के लिए ओटीपी प्रभावी
विज्ञापन

महराजगंज। रोडवेज बस से यात्रा के दौरान पास व एमएसटी का उपयोग अनाधिकृत व्यक्ति नहीं कर सकेंगे। अब इनका उपयोग वही कर सकेंगे जिनके लिए यह जारी किया गया। पुष्टि के लिए परिवहन निगम ने ओटीपी अनिवार्यता प्रभावी कर दी है।
महराजगंज डिपो के अंतर्गत 700 से अधिक यात्री एमएसटी के जरिये यात्रा करते हैं। साथ ही कर्मचारियों को पास के जरिये मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाता है। परिवहन निगम ने अब इन दोनों प्रारूप की यात्राओं के लिए ओटीपी अनिवार्य कर दिया है। पास या एमएसटी पर धारक का मोबाइल नंबर फीड किया जाएगा। यात्रा के दौरान जब धारक इसे मुफ्त यात्रा के लिए परिचालक के समक्ष प्रस्तुत करेंगे तो परिचालक एमएसटी या पास का सीरियल नंबर ईटीएम मशीन में फीड करेंगे। फीडिंग होते ही दर्ज मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगी जिसे धारक परिचालक को बताएंगे। ओटीपी फीड करने पर ईटीएम इसे सर्वर पर अपडेट कर निशुल्क यात्रा की अनुमति प्रदान कर देगा। इससे वही व्यक्ति इनका उपयोग कर सकेगा जिसके लिए यह जारी किया गया अथवा जिसके नाम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पास व एमएसटी धारकों का मोबाइल नंबर फीड कराया जा रहा जिससे ओटीपी के जरिये यात्रा पारदर्शिता बढ़ सके। शीघ्र इसके प्रशिक्षण की कार्यशाला आयोजित होगी। सर्वजीत वर्मा, एआरएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें