आरपीएफ थाना आनंदनगर के प्रस्ताव पर कुल 30 सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे
प्रौद्योगिकी व नवाचार की एकीकृत योजना को दायित्व
अमृत भारत योजना में चयनित स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य
महराजगंज। गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा रेल लाइन के ख्यातिलब्ध आनंदनगर जंक्शन रेलवे स्टेशन की ख्याति आने वाले दिनों में बढ़ने वाली है। यह स्टेशन अमृत भारत योजना में शामिल है। रेलवे स्टेशन पर इसी योजना के तहत जीआरपी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। प्रस्ताव के मुताबिक पूरा स्टेशन परिसर व मुख्य द्वार, रेलवे रैक के साथ गोदाम परिसर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) इनबिल्ट सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा। इस तकनीकी दक्षता के जरिये जीआरपी की पकड़ अपराधियों पर सख्त होने वाली है।
आनंद नगर रेलवे स्टेशन के विकास कार्य के मद्देनजर जीआरपी के प्रस्ताव पर तकनीकी संसाधन भी बढ़ाए जाने की तैयारी है। आरपीएफ थाना आनंदनगर के प्रस्ताव पर कुल 30 सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। इनमें एंटीग्रेटेड इमरजेंसी रिस्पांस मैनेजमेंट सिस्टम (आर्टिफिशियल फेस रिकग्निशन साफ्टवेयर) इंस्टाल रहेगा। सीसीटीवी कैमरों से अपराधियों के चेहरे को केंद्रीय क्राइम कंट्रोल डाटा की मदद से खुद सर्च करेगा। साथ ही कुछ संदिग्ध मिलने पर जीआरपी कंट्रोल रूम सतर्कता संदेश देगा। अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण करने में यह तकनीकी प्रयास एक बड़ा बदलाव लाएगा।
वर्जन
आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर एआई फेस रिकग्निशन सिस्टम सीसीटीवी का प्रस्ताव अमृत भारत योजना में शामिल होने के बाद दिया गया था। सहमति मिल गई है। नए वित्तीय सत्र में प्रौद्योगिकी व नवाचार एकीकृत योजना से काम होगा।
-पंकज यादव, जीआरपी थानाध्यक्ष, आनंदनगर जीआरपी।