फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रक की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। महराजगंज मार्ग पर बहादुरगढ़ के पास अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए केएमसी हास्पिटल ले गए। जहां से दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के भैसहिया निवासी रामसजीवन 18 अपने साथ गांव के ही राकेश 17 बाइक पर सवार होकर किसी काम के सिलसिले में फरेंदा आ रहे थे। अभी बहादुरगढ़ के पास पहुुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे दोनों घायल हो गए। अनियंत्रित ट्रक गड्ढे में चला गया। घटना क बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले गई। प्रभारी थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें