फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तस्करी के सामान के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 09 Jan 2024 05:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी खैराघाट के जवानों ने मंगलवार को गश्त के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से चावल, बीज, साइकिल, यूरिया के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में नौतनवा कस्टम को सौंप दिया।
विज्ञापन


कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि खैराघाट के जवान गश्त कर रहे थे। कास्त खैरा गांव के पास भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से कुछ लोग साइकिल व बाइक पर बोरा लेकर नेपाल जाने के फिराक में थे। जवानों को देखते ही सामान छोड़कर भागने लगे। जवानों ने दौड़ाकर एक तस्कर को पकड़ लिया। जबकि अन्य फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अश्विनी चौहान निवासी काश्त खैरा थाना कोल्हुई बताया। सामानों की तलाशी ली तो नौ बोरी यूरिया, पांच साइकिल, एक बाइक बरामद मिला। इधर, खैराघाट बीओपी के पास से ही एक बोरा चावल, 25 बोरा बीज, चार साइकिल व एक बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रघु निवासी बभनी बुजुर्ग थाना कोल्हुई जिला महाराजगंज बताया। बरामद सामान के साथ तस्करों को नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें