दो और लोग कोरोना संक्रमित मिले
महराजगंज। जिले में कोरोनो संक्रमिताें की तादाद बढ़ने लगी है। रविवार को दो और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।
जिले में अब तक 12469 लोग कोरोन से संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 12303 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। अब तक जिले में 140 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। हाल में संक्रमित मिले लोगों को गोपाला सीएचसी में भर्ती किया गया है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि रविवार को 601 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
अब तक 964521 सैंपल की जांच कराई जा चुकी है। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।