फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के पल्पा में बस खाई में गिरी, सात लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के पल्पा में बस खाई में गिरी, सात लोगों की मौत
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के पाल्पा जिले के रिबडीकोट गांव पालिका-तीन के लगुवा में रविवार की सुबह यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में गई। बस में सवार सात लोगों की मौत हो गई। आठ लोग घायल हैं।
हरठोक पुलिस चौकी के प्रमुख विष्णु रेग्मी ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। बस बुटवल से रुरुक्षेत्र जा रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बस में करीब 35 यात्री सवार थे। आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने बताया कि अन्य लोगों को बचा लिया गया है। घायलों को इलाज के लिए तानसेन जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला गया है। दुर्घटना के बारे में जांच की जा रही है। जेसीबी से शव को बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है। शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें