फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEWS: महराजगंज में बिजली गिरने से किशोरी समेत दो की मौत, गांव में मचा हड़कंप

Tue, 28 Jun 2022 02:35 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि आज बिजली गिरने से एक लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग घायल हैं, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दैवीय आपदा अंतर्गत दोनों परिवारों की आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली के ग्राम डिगही के आगे बढ़ैपुरवा के सीवान में मंगलवार सुबह बिजली गिरने से किशोरी समेत दो की मौत हो गई। दोनों गांव के एक व्यक्ति के खेत में धान की रोपाई करने गए थे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ग्राम डिगही दक्षिण टोला निवासी निवासी रघुवर नायक (44) व इसी गांव के राजेश्वर सिंह की पुत्री खुशी (15) गांव के पूरब लमुहा पोखरा के आगे ग्राम बढ़ैपुरवां के सीवान में धान की रोपाई करने गए थे। इनके साथ गांव के और भी मजदूर काम कर रहे थे।

इसी बीच बिजली गिरने से दोनों इसकी चपेट में आ गए। अन्य मजदूर तत्काल दोनों को निचलौल सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएचसी के डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। दोनों की असमय हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


निचलौल सीएचसी पहुंची पुलिस ने मृतकों का शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से ग्राम डिगही निवासी एक किशोरी व एक युवक की मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि आज बिजली गिरने से एक लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग घायल हैं, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दैवीय आपदा अंतर्गत दोनों परिवारों की आर्थिक मदद की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें