फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया
विज्ञापन

- बच्चों में खसरा, गलाघोटू व काली खांसी के लक्षणों की करेंगे पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा आयोजित कार्यशाला में मिजिल्स रूबेला, गलाघोटू तथा काली खांसी की पहचान करने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन तहसील सभागार में किया गया। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के स्वास्थ्यकर्मियों को बीमारी की पहचान करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में सर्विलांस मेडिकल आफिसर डॉ. विकास यादव ने कहा कि कार्यशाला में मिजिल्स रूबेला, काली खांसी व गला घोटू आदि लक्षणों वाले बच्चों को चिह्नित करने के साथ उनके सेहत के बारे में जानकारी रखने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क रहना होगा। अधीक्षक डॉ. अंग्रेस सिंह ने कहा कि अगर किसी बच्चे को बुखार के साथ शरीर पर दाने दिखेंगे तो उसे खसरा का लक्षण माना जाएगा। ऐसे बच्चों को आयु के हिसाब से निर्धारित मात्रा में विटामिन ए की घोल पिला कर एक फार्मेट भरकर संबधित सरकारी अस्पताल में भेज दिया जाएगा। बीसीपीएम बबिता शर्मा ने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों को शीघ्र लक्षण वाले केस पहचानने के लिए निर्देशित किया गया है। जिससे समय से जांच कराया जा सकें। स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी अंजनी कुुमार सिंह ने कहा कि पिछले छह माह में 15 वर्ष आयु वर्ग तक का कोई बच्चा जिसका कोई अंग अचानक कमजोर पड़ गया हो किसी व्यक्ति को बुखार, गले में दर्द, खांसी के साथ आवाज भारी होने के साथ टांसिल लाल होने की शिकायत हो तो रिपोर्ट करें। इस दौरान डॉ विशाल चतुर्वेदी, डॉ प्रदीप, डॉ आसमा, डॉ अनिरूद्ध पांडेय, रामशरन गुप्ता, सीमा, विद्या चौहान, फार्मासिस्ट अनिल कुमार, एएनएम सुशीला, गीता, सुधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें